अशोक नगर: अशोकनगर कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झडप,युवक को अंदर जाने को लेकर हुई नोंक-झोंक
अशोकनगर में खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने के बाद कुछ नेताओं को अंदर जाने की अनुमति मिली थी, लेकिन इसी दौरान एक युवक को प्रवेश से रोकने पर उसकी एसडीओपी विवेक शर्मा से बहस हो गई। झड़प बढ़ने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को धक्के मारकर दूर हटाया।