निज़ामाबाद: निजामाबाद में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार के दिन सुबह 11 बजे आजमगढ़ जनपद निजामाबाद तहसील क्षेत्र के गंधोई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा है।