मधेपुरा: पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया
मधेपुरा पुलिस ने बीते 24 घंटे में विभिन्न मामलों में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा गुरुवार शाम 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तारियों की ये कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई। बेलारी थाना क्षेत्र के रामपट्टी गांव निवासी विमल कुमार विशु को सरकारी राशि के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।