बारुन: रिउर और कंचनपुर में लगेगा ‘सहयोग शिविर’, पंचायत स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान होगा
बारुण प्रखंड की रिउर और कंचनपुर पंचायत मे 18 अगस्त मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान के लिए जिले की 34 पंचायतों में एक साथ यह विशेष शिविर लगाया जा रहा है।