मानपुर: कटहार गांव में जमीनी विवाद पर महिला ने युवती से की गाली-गलौज व मारपीट, एफआईआर दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 27, 2026 कटहार गांव मे जमीनी विवाद पर फरियादी युवती खुशबू प्रजापति के साथ आरोपी महिला द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप मे थाना मानपुर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला शांता प्रजापति पति धनुका प्रजापति ग्राम कटहार के विरुद्ध धारा 296(बी),115(2),351(3)BNS के तहत एफआईआर दर्ज की है और विवेचना की जा रही है।