संतकबीरनगर में टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों ने अनिवार्यता से छूट की मांग को लेकर बुधवार शाम 4 बजे प्रदर्शन कर डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष अनामिका देवी ने कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों पर बाद में लागू नियम थोपना अन्याय है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज कर दिल्ली तक प्रदर्शन की चेतावनी दी।