अशोक नगर: जिले में खाद माफियाओं की अब खैर नहीं,कालाबाजारी की सूचना देने पर सरकार देगी 1 हजार रुपए इनाम
अशोकनगर मध्यप्रदेश शासन ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए सूचना दाता प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना के तहत नकली खाद, उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री की गुप्त सूचना देने वाले नागरिकों को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। यह योजना 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।सूचना देने के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 155253 जारी।