Namaste Morena रस्सी समझकर धो डाला सांप!” मुरैना से वायरल वीडियो ने सबको किया हैरान
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति करीब 5 फीट लंबे पीले-भूरे रंग के सांप को बिल्कुल बेखौफ होकर साबुन से नहला रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति पानी की टंकी के पास खड़ा है पहले वह सांप को हाथ में लेकर उस पर साबुन लगाता है और उसे अच्छी तरह रगड़-रगड़ कर साफ करता है। वह सांप के सिर से लेकर पूंछ तक ऐसे सफाई कर रहा है, जैसे कोई रस्सी धो रहा हो।
हैरानी की बात यह है कि इतना सब होने के बावजूद सांप बिल्कुल शांत नजर आ रहा है। वह व्यक्ति के हाथ में इधर-उधर घूम रहा है, लेकिन कोई हमला या गुस्सा नहीं दिखाता।