केतार: केतार में लतमरवा मोड़ पर बोलेरो और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल
Ketar, Garhwa | May 4, 2026 केतार थाना क्षेत्र के केतार-पाचाडुमर मुख्य सड़क पर लतमरवा गांव के समीप बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार पाचाडुमर गांव निवासी नीतीश कुमार एवं मिथुन विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गयें. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां नीतीश कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसे डाल्टनगंज रेफर कर दिया