अंबाह: कांग्रेस पार्षदों ने बंद दीनदयाल रसोई को फिर से चालू कराने के लिए नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
Ambah, Morena | Sep 29, 2026 अंबाह में बंद पड़ी दीनदयाल रसोई योजना को चालू कराने कांग्रेस पार्षदों ने मंगलवार को सीएमओ शारिब कौसर को ज्ञापन सौंपा। पार्षद जय राजौरिया ने आवेदन में रसोई बंद होने के कारणों और योजना से जुड़ी जानकारी मांगी। सीएमओ ने जल्द ही दीनदयाल रसोई को दोबारा शुरू कराने का आश्वासन दिया।