बागपत में दिल्ली-अक्षरधाम एक्सेस कंट्रोल पर देर रात चलती टियागो कार अचानक आग का गोला बन गई। खेकड़ा पाठशाला के पास कार में अचानक आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और हाईवे पर धुएं का गुबार छा गया।