गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर के छोटा कांकी- रांझड़ चेक डैम में नहाते समय 26 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहा, तलाश जारी, एनडीआरएफ टीम का इंतजार
राजनगर प्रखंड के रांझड़-कांकी चेक डैम में नहाने के दौरान एक 26 वर्षीय युवक के तेज बहाव में बह जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से युवक की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार, रांझड़ गांव निवासी प्रदुम कुंभकार (26 वर्ष) समेत कुल छह युवक चेक डैम में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने