भितरवार: धान बेचने मंडी जा रहे युवक का ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ा, वह गंभीर रूप से घायल
नगर भितरवार स्थित नया बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे मैं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया। समय रहते ट्रैक्टर रुक जाने से बड़ा हादसा टल गया और अन्य वाहन इसकी चपेट में आने से बच गए।