भीलवाड़ा: कुम्भा सर्कल क्षेत्र में युवक की अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में किया गया मृत घोषित
प्रताप नगर थाना क्षेत्र के कुम्भा सर्कल क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।महात्मा गांधी अस्पताल चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए प्रताप नगर पुलिस को सूचना दी।प्रताप नगर पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई करेगी