बिजनौर: बिजनौर के दारानगर गंज में दलित युवक ने नशीला पदार्थ बेचने का विरोध किया, दबंगों ने चापड़ से किया हमला
Bijnor, Bijnor | Jun 28, 2026 बिजनौर में रविवार सुबह करीब 7:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक दलित युवक ने दारा नगर गंज में हंस मेडिकल स्टोर संचालक पर चापड़ से हमला करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि उसने मेडिकल पर नशीला पदार्थ बेचने से मना किया तो दबंगों ने उस पर हमला कर दिया और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की पीड़ित ने वीडियो बना कर वायरल किया है।