निज़ामाबाद: फरिहा रेलवे स्टेशन का हैंडपम्प खराब, यात्रियों को हो रही परेशानी
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित फरिहा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगा इंडिया मार्का हैंडपम्प कई दिनों से खराब पड़ा है, जिससे यात्रियों को पेयजल के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आज रविवार दोपहर 1 बजे पूर्व प्रधान फरिहा जावेद आलम ने बताया कि हैंडपम्प के पास लगी पानी की टोटी भी बंद पड़ी है।