बबेरू: तराया गांव में बारिश से गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी और एक पुत्री की हालत गंभीर
Baberu, Banda | Aug 26, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव मे मंगलवार की रात बारिश के कारण पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से राजेश सिंह के परिवार पर आफत टूट पड़ी। जिसमे 40 वर्षीय राजेश सिंह और उनकी 6 माह की मासूम पुत्री रश्मि की मौके पर ही दर्दनाक मौत गई,वही पत्नी साबित्री व एक पुत्री लक्ष्मी को जिला अस्पताल रिफर किया गया, पुलिस ने मृतक पिता व पुत्री के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया