करछना: खटगिया गांव के सामने विद्यालय से घर लौट रही छात्रा को एक युवक कमरे के अंदर खींचने की कोशिश,आरोपी को ग्रामीणों ने पीटा
घूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा बुधवार देर शाम को विद्यालय से घर लौट रही थी। रास्ते के खटगिया गांव के सामने एक युवक छात्रा को पकड़ कर घर के अंदर खींचने का प्रयास करने लगा। छात्रा द्वारा शोर शराबा किए जाने पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस पहुंची। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के सामने आरोपी की पिटाई कर दी।