घट्टिया: गौ सम्मान आह्वान अभियान: गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, घट्टिया में एसडीएम को ज्ञापन
Ghatiya, Ujjain | Apr 27, 2026 घट्टिया तहसील मुख्यालय पर "गौ सम्मान आह्वान अभियान" के अंतर्गत गौ भक्तों और जागरूक नागरिकों ने अपनी आवाज बुलंद की। क्षेत्र के नागरिकों ने रैली निकालकर गौ माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एसडीएम राजाराम करजरे को ज्ञापन सौंपा। अभियान की शुरुआत घट्टिया बस स्टैंड से हुई, जहाँ बड़ी संख्या में गौ भक्त एकत्रित