बड़नगर: गांव दंगवाडा़ में नाले के पास से इंगोरिया पुलिस ने 3 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
गांव दंगवाडा़ में नाले के पास से एक व्यक्ति प्लास्टिक का झोला लेकर खडा था जो पुलिस को आते देख हडबडा गया और भागने का प्रयास करने लगा ऐसे में पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली जिसमें व्यक्ति के पास से 3लीटर कच्ची शराब बरामद की गई वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।