प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ बार के समर्थन में पूरा उदयपुर संभाग एकजुट, 25 मई को वकीलों का महा-बहिष्कार
जिला अभिभाषक संघ द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच अधिवक्ता न्यायालय परिसर में टेंट के नीचे डटे रहे और न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार जारी रखा। लगातार आठवें दिन भी अदालतों में सन्नाटा पसरा रहा तथा न्यायिक एवं राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे। आंदोलन अब जिला स्तर स