हाथरस: चामड़ गेट पास एक दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले एक बाल अपचारी को पुलिस ने निगरानी में लिया, आवश्यक कार्रवाई जारी
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के चामड़ गेट के पास एक दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने दुकान में रखी 1 लाख 10 हजार रुपए की नगदी चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। दुकान मालिक की शिकायत के आधार पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक ने सदर कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया था। पुलिस ने एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है।