रिफाइनरी थाना की पुलिस ने तीन साल की खोई बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि रिफाइनरी थाना को सूचना मिली कि तीन साल की खुशी कुमारी केशावय गांव से कहीं खो गई है.