भैयादूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट
बड़कोट। छह माह के ग्रीष्मकालीन प्रवास के बाद विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बुधवार को भैयादूज के पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच सुबह 10:28 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान मंदिर परिसर मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा।
कपाट बंद होने के बाद शनिदेव महाराज की अगुवाई में मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों और वाद्ययंत्रों की धुनों के बीच शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना हुई।