Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
ashishbidhnoi23
No video available
19
आने वाली 24 जुलाई को हिसार में मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर विधानसभा भिवानी के जीतू वाला जोहड़ व गाँव सांगा में मा. एडवोकेट गुरमुख सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा बसपा, आशीष खनगवाल प्रदेश सचिव ने दिया न्योता ।
Bhiwani, Bhiwani
| Jul 19, 2022
MORE NEWS
भिवानी में पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का प्रदर्शन #bhiwani #viral #viralvideo #trending #patwari
Bhiwani, Bhiwani | Aug 21, 2026
पौधारोपण से ही सुरक्षित होगा भविष्य, हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को बनाए अपनी जिम्मेदारी: डीएसपी दलीप सिंह भिवानी। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने और आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जर्नलिस्ट क्लब भिवानी की तोशाम इकाई द्वारा आज शुक्रवार को बनवारी लाल जिंदल सुई वाला महाविद्यालय के प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में तोशाम के पुलिस उप अधीक्षक दलीप सिंह ने अशोक का पेड़ लगा कर मुहिम का श्रीगणेश किया। डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे धरती पर जीवन का आधार हैं। यदि हमें मनुष्य सहित प्रत्येक जीव के जीवन को सुरक्षित रखना है तो पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वर्तमान समय में तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है, उससे पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। इसका सीधा असर मौसम, तापमान, हवा की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में पौधारोपण को केवल किसी विशेष दिन या अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे निरंतर चलने वाली सामाजिक मुहिम बनाना आवश्यक है। डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी भी उठा ले तो आने वाले समय में इसका बड़ा सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल करना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना पौधा लगाना। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त स्थानों में से एक हैं, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी आते हैं। यदि विद्यार्थियों को छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाए तो वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के दूत बन सकते हैं। उन्होंने जर्नलिस्ट क्लब भिवानी द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा सामाजिक एवं पर्यावरणीय सरोकारों को लेकर इस प्रकार के अभियान चलाना समाज के लिए प्रेरणादायक है। जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के प्रधान ईश्वर धामु ने कहा कि आज पेड़ों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। एक ओर लगातार विकास और निर्माण कार्यों के चलते पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय जरूरतों के अनुरूप पौधारोपण नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि यदि पेड़ों की कटाई और पौधारोपण के बीच संतुलन नहीं बनाया गया तो आने वाली पीढय़िों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। पेड़ों की रक्षा करना और नए पौधे लगाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। बीएलजेएस महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम वशिष्ठ ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना भी जरूरी है। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय परिसर, स्कूल, मंदिर, पार्क, सडक़ किनारे उपलब्ध स्थान तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीना है तो उसे पौधों का आश्रय लेना ही होगा। पौधे लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि पौधारोपण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के उपप्रधान डॉक्टर विष्णु दत्त शास्त्री, एडवोकेट सतीश मित्तल, दीपक माहेश्वरी, भाजपा नेत्री सोनिया अत्री, सुखदेव, नरेंद्र, अनिल गोयल, जसवंत सिंह, संजय गुप्ता, जोगेंद्र, अश्विनी सहित जर्नलिस्ट क्लब भिवानी के अनेक सदस्य, बीएलजेएस महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 21, 2026
भिवानी में पटवारियों का 2 दिवसीय सांकेतिक धरना, DCS की खामियों पर जताया विरोध
Bhiwani, Bhiwani | Aug 21, 2026
मीडिया 11 ने प्रेस 11 को 17 रनों से दी मात, नरेंद्र उर्फ नैनू बने मैन ऑफ द मैच भिवानी, 21 अगस्त। स्थानीय हांसी रोड़ स्थित आरपीएस क्रिकेट मैदान में प्रेस 11 और मीडिया 11 के बीच आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टी-20 क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में मीडिया 11 ने प्रेस 11 को 17 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मीडिया 11 के नरेंद्र उर्फ नैनू को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले का शुभारंभ प्रेस 11 के कोच अजय मल्होत्रा और मीडिया 11 के कोच अजय सैनी ने टॉस के साथ किया। टॉस जीतकर मीडिया 11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की ओर से नरेंद्र उर्फ नैनू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 40 गेंदों में 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं कृष्ण कुमार ने 20 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन पारियों की बदौलत मीडिया 11 ने 15 ओवर में प्रेस 11 के सामने 109 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस 11 की टीम की शुरुआत धीमी रही। टीम ने शुरुआती पांच ओवर में महज 24 रन बनाए और इस दौरान बल्लेबाजी लडख़ड़ाती नजर आई। हालांकि राजू मेहरा, नवीन कुमार, रवि जांगड़ा, अमित वैद्य, राहुल वैद्य, मनजोत सिंह और सुंदर दिनोदिया ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दसवें ओवर तक प्रेस 11 ने मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई और मीडिया 11 के सामने मुश्किलें खड़ी कर दीं। इसके बाद मीडिया 11 के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए प्रेस 11 के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। तेज गेंदबाज नरेंद्र उर्फ नैनू के साथ अजय कुमार, दीपक कुमार, अशोक भारद्वाज, कृष्ण कुमार और जॉनी कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी की। मीडिया 11 के गेंदबाजों के सामने प्रेस 11 के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। अंतत: प्रेस 11 की टीम 14वें ओवर में ऑलआउट हो गई और मीडिया 11 ने मुकाबला 17 रनों से अपने नाम कर लिया। नरेंद्र उर्फ नैनू ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 40 गेंदों में 66 रन बनाने के साथ-साथ तीन ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। उनके इसी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रेस 11 के कोच अजय मल्होत्रा और मीडिया 11 के कोच अजय सैनी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत से जुड़े लोगों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने और तनाव से दूर रहने के लिए समय-समय पर ऐसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है।
Bhiwani, Bhiwani | Aug 21, 2026
भिवानी में मंत्री आवास पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मांगों को लेकर जताया रोष
Bhiwani, Bhiwani | Aug 21, 2026