पाली: “टोनही” कहकर महिला पर टूटा कहर! गांव में खूनी हमला, 3 आरोपी जेल
Pali, Korba | May 24, 2026 कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में टोनही प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला को टोनही बताकर न सिर्फ प्रताड़ित किया गया, बल्कि उसके परिवार पर बेलचा, डंडा और टांगी से हमला भी किया गया। इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।