गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: चाकंद थाना पुलिस ने गांजे के साथ एक को किया गिरफ्तार, ₹3,61,170 का अवैध मादक पदार्थ जब्त
गया केे चाकंद थाना पुलिस ने 3,61,170 रुपए का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 1 को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुप्त सूचना पर चाकंद गढ़ स्थित एक मकान में छापेमारी की गई जहां से 2.825 किलोग्राम गांजा के साथ 1 अभियुक्त कैस कुमार को गिरफ्तार किया है।