मधेपुरा में 14 पुलिसकर्मियों पर FIR, 21 पुराने मामलों की जांच लंबित रखने का आरोप
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाने में तैनात रहे 14 एसआई और एएसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन पुलिसकर्मियों पर वर्ष 2015 से 2024 के बीच दर्ज 21 गंभीर आपराधिक मामलों की जांच लंबे समय तक लंबित रखने और तबादले के बाद भी केस का प्रभार दूसरे अधिकारी को नहीं सौंपने का आरोप है।
जिन मामलों की जांच में लापरवाही का आरोप लगाया गया है, उनमें हत्या, जानलेवा हमला, मारपीट, शराबबंदी और बिजली अधिनियम से जुड़े केस शामिल हैं। सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की ओर से एफआईआर दर्ज कर मामले को सीजेएम कोर्ट भेजा गया है। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 13, 2026