पाली: ग्राम सिमरधा में बस्ती के पास जलते हुए ईट भट्टों की आग दे रही है हादसों को निमंत्रण
Pali, Lalitpur | May 29, 2026 ग्राम सिमरधा में बस्ती के पास लगे हुए ईट भट्टों की जलती हुई आग लगातार हादसों को निमंत्रण दे रही है। आपको बताते चले प्रशासन द्वारा 29 एवं 30 मई को जनपद ललितपुर में तेज गति के साथ आंधी एवं तूफान चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यदि तेज गति के साथ हवा चलती है तो किसी बड़ी दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।