हसनपुर: गांव मरौरा में आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिल रहा राशन, महिलाओं ने किया प्रदर्शन #jansamasya
बुधवार सुबह 9:00 बजे गांव मरौरा की रहने वाली महिला रामवती, प्रवेश देवी, रूमाली, ओमवती, रजनी देवी, शारदा, राम श्री, राजबाला आदि महिलाओं ने गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर राशन न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र अधिकारी उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है।