हसनपुर: सैद नगली के गांव धारंगपुर में खेत के चारों तरफ लगे करंट के तार, करंट लगने से महिला की हुई मौत
फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाई गई तारों की बाड़ में छोड़े बिजली करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव धारंगपुर निवासी 30 वर्षीया रेखा पत्नी समरपाल सिंह सोमवार शाम जंगल से घास लेने गई थी।