Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
sirsatodaynews
सिरसा के आस्था अस्पताल संचालकों के खिलाफ सड़क पर उतरा परिवार, नवजात की मौत पर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, किया हंगामा
Sirsa, Sirsa
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
सिरसा के नहरी सिंचाई विभाग में पहुंचे छह गांवों के किसान! टेल पर नहीं पहुंच रहा फलडी पानी! किसान कर रहे त्राहि-त्राहि। मांग नहीं पूरी हुई तो सीएम को दिखाएंगे काले झंडे #CM #Nayabsaini #viralvideo #breakingnews #Satyanews #Kisanprotest #Sirsa #
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
सिरसा पहुंचे डिप्टी स्पीकर डॉ॰कृष्ण मिड्डा।सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज पर दिया बडा बयान #Satyanewsharyana #viralvideo #breakingnews #DrKrishanMiddha #Deptyspeaker #
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
सिरसा आस्था हॉस्पिटल के खिलाफ सड़क पर उतरा परिवार! 3 दिन के बच्चे की मौत के बाद डॉक्टर पर संगीन आरोप! सुनिए क्या बोली डॉक्टर #Sirsa #SirsaNews #sirsasandesh #HospitalNegligence #justiceforbaby
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
सफाई कर्मचारियों का चेयरमैन कार्यालय के बाहर हल्लाबोल - चेयरमैन शांतिस्वरूप ने दिया आपत्तिजनक बयान - गिरफ्तारी के विरोध में धरना, चेयरमैन से तीखी नोकझोंक; बोले-‘पुलिस कार्रवाई बर्दाश्त नहीं’ सिरसा। सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप के कार्यालय के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों और चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने गिरफ्तार साथियों को रिहा करने और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष जताया। चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि उन्होंने डीसी और एसपी से बातचीत की है। यह मामला स्थानीय स्तर का नहीं बल्कि सरकार और राज्य स्तर का है। उन्होंने कहा कि वे मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं और कर्मचारियों की बात प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उनके अनुसार, गिरफ्तार कर्मचारियों की रिहाई और आगे की कार्रवाई का फैसला प्रशासनिक स्तर पर होगा। इस दौरान चेयरमैन शांतिस्वरूप ने कर्मचारी संगठन के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर दी जिससे उपस्थित कर्मचारियों में रोष बढ़ गया और उनमें तीखी नोंक-झोंक हो गई। ‘बिरादरी नहीं, मुसीबत में साथ खड़ा होना अपना’ प्रदर्शन में नगर पालिक कर्मचारी संघ के प्रधान मनोज अटलवाल सहित हड़ताली कर्मचारी नेताओं ने चेयरमैन के उस कथित बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें आंदोलनकारियों के साथ खड़े अन्य लोगों को बाहरी बताया गया। नेताओं ने कहा कि जो व्यक्ति मुसीबत के समय कर्मचारियों के साथ खड़ा है, वही उनका अपना है। आंदोलन में जाति-बिरादरी का सवाल नहीं है। सर्व कर्मचारी संघ में विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल हैं और सभी मिलकर संघर्ष कर रहे हैं। ‘हमारी बात रखिए, आंदोलन दबाने की कोशिश न हो’ कर्मचारी नेताओं ने चेयरमैन से कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक दल का विरोध करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त से शांतिपूर्वक आंदोलन चल रहा है और कर्मचारियों को प्रदर्शन के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने पहले से ही सरकार व प्रशासन को अवगत करवाया है। नेताओं ने कहा कि यदि पुलिस कार्रवाई की जा रही है तो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए, लेकिन आंदोलन को दबाने का प्रयास न किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं तो इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराने के बजाय सरकार को बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई से कर्मचारियों में रोष और बढ़ रहा है। ‘सरकार की चाल को समझते हैं, आंदोलन जारी रहेगा’ सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मदन लाल खोथ व सचिव रमेश कुमार सैनी सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन को कमजोर करने के लिए कर्मचारियों को आपस में बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी, शिक्षक, चिकित्सक, पटवारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े हैं। सरकार को कर्मचारियों से बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि पुलिस कार्रवाई से आंदोलन समाप्त नहीं होगा, बल्कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
सिरसा तीन दिवसीय नवजात की मौत के बाद परिजनों का हंगामा आस्था हॉस्पिटल पर लगाए आरोप डबवाली रोड को किया जाम viral #news #Sirsa #India #Haryana
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
हरियाणा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा बड़ा तोहफा #viral #Facebook post #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026
सफाई कराने वालों के ही दफ्तर में कूड़े के ढेर, सरकार-कर्मचारियों का टकराव बढ़ा - हड़ताल 25-26 अगस्त तक बढ़ी, कर्मचारी बोले, बातचीत नहीं हुई तो आंदोलन होगा और व्यापक; पार्षदों ने भी दिया समर्थन भिवानी। शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का आंदोलन अब नगर परिषद के उन दफ्तरों तक पहुंच गया, जहां से शहर की सफाई व्यवस्था संचालित होती है। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर भी कूड़ा डाल दिया। देखते ही देखते कार्यालय परिसर में कूड़े के ढेर लग गए। बाद में कर्मचारियों को ही इसे उठाकर साफ करना पड़ा। इस दृश्य ने हड़ताल और सरकार के बीच बढ़ते टकराव को साफ तौर पर सामने ला दिया। सफाई कर्मचारियों और कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर मांगों की अनदेखी करने और बातचीत से बचने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने हड़ताल को अब 25 और 26 अगस्त तक बढ़ा दिया है। ‘पुलिस के दम पर सफाई का ढोंग’ कर्मचारी नेता कॉमरेड ओमप्रकाश ने कहा कि यदि सरकार 13 मई को हुए समझौते पर कायम रहती तो प्रदेश में आज जैसी स्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों को आपस में भिड़ाने की नीति अपना रही है और पुलिस बल के जरिए सफाई व्यवस्था बहाल करने का दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान टकराव से नहीं, बल्कि बातचीत की मेज पर बैठकर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री से निर्णायक फैसले की मांग कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले में निर्णायक हस्तक्षेप की मांग की। उनका कहना था कि सरकार को कर्मचारियों के साथ तत्काल बातचीत करनी चाहिए और लंबित मांगों का समाधान निकालना चाहिए। वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि रेणु संदीप तंवर बंटी ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज दबाने का प्रयास हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को पूरे हरियाणा तक ले जाने की चेतावनी भी दी गई। पार्षद भी कर्मचारियों के साथ आंदोलन को नगर परिषद के कुछ पार्षदों का भी समर्थन मिला। पार्षद विनोद कुमार, जयबीर रंगा सहित अन्य पार्षदों ने कर्मचारियों की मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की। कर्मचारी नेता ओमप्रकाश ने कहा कि अब सफाई कर्मचारी अन्य कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर जनता के बीच जाएंगे और सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज करने की बात कही गई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि बोले—कार्यालय का मामला सुलझ गया नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप का कहना है कि कार्यालयों में कूड़ा डालने का मामला सुलझा लिया गया है। उन्होंने माना कि कर्मचारियों की मांगें पूरे हरियाणा की समस्या हैं और सरकार के स्तर पर बैठकें भी चल रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द आपसी सहमति से समाधान निकलेगा। इस दौरान कर्मचारी नेता सुखदर्शन सरोहा, सुखदेव सिंह, सफाई कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम दानव, कर्मचारी नेता जयहिंद, अग्निशमन यूनियन नेता अजय श्योराण सहित अनेक कर्मचारी नेता और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Sirsa, Sirsa | Aug 25, 2026