बड़ेराजपुर: बड़ेराजपुर क्षेत्र में विधायक नीलकण्ठ टेकाम ने बैंक भवन से पुल-पुलियों तक पहुंचकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने गुरुवार को बड़ेराजपुर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भवन, नव निर्मित महतारी सदन, बाजार स्थल पर बन रहे शेड तथा सड़क मार्गों पर निर्माणाधीन पुल-पुलियों का अवलोकन कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली।