पूरनपुर: मोहल्ला रजागंज में कलयुग के बेटे और बहू ने बूढ़ी माँ के साथ गाली गलौज कर घर से निकाला
पूरनपुर नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी अनीसा पत्नी मुन्ने मन्सूरी ने बताया कि उसके चार पुत्र है। उमर, फारुक,रफीक और समीर सभी को पुश्तैनी ज्यादा में चारों पुत्रों को बराबर का हिस्सा दे दिया है। अब वह अपने एक पुत्र समीर के साथ रहती हैं। रफीक मुंबई में रहता है। रफीक के कहने पर उमर व उसकी पत्नी रुखसाना और उसके पुत्र यासीन,यामीन जबरदस्ती घर पर कब्जा कर रहे है।