पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। आरोप है 24 मई रात 11 बजे राजीव अपने पिता राधेश्याम, अजीत व इंद्रपाल के साथ घर में घुस आए थे। तमंचे के बल पर नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया था। इसके बाद घर में बंधक बनाकर राजीव और अजीत ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीण हरियाणा से वापस लौट आया था।