पूरनपुर: गांव मोहनपुर जप्ती के पास हाइवे पर ई रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कढेर चौरा निवासी राजाराम साइकिल से पूरनपुर किसी काम से आ रहा था। तभी ई रिक्शा ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार युवक हाइवे पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एबुलेंस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।