पूरनपुर: गांव पिपरिया दुलई में दहेज में जमीन की मांग पूरी न होने पर पत्नी सहित ससुरालियों की पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी रुचि देवी पुत्री परशुराम ने बताया कि उसने गांव निवासी विजय के साथ 10 साल पहले लव मैरिज किया था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा उसके बाद पति विजय, सास सुखरानी व ससुर रामकृष्ण और देवर अमित महिला से एक एकड़ जमीन नाम कराने को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे।