पूरनपुर: गांव शिवपुरिया में कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद, धारदार हथियार से दंपति की कर दी पिटाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरिया निवासी मीना देवी पत्नी राजेंद्र ने बताया कि वह कूड़ा डालने के लिए गई थी। आरोप है तभी देवर रंजीत और देवरानी जावित्री देवी ने मीना देवी की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर महिला का पति मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को बचाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसके सर पर भी धारदार हथियार मार दिया।