वाराणसी में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए, सीएमओ ने दी जानकारी, उन्हें अपने घरों पर आइसोलेशन में रहने के लिए कहा
Sadar, Varanasi | May 28, 2025 जिले में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जो बीएचयू के लैब में कार्यरत थे।दोनो व्यक्तियों द्वारा देश के अन्य प्रदेशों में भ्रमण किया गया है। इस समय दोनों लोग अपने अपने घरों पर आइसोलेशन में है, जहां पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं , इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के द्वारा दी गयी।