नदबई: गांव मई में मारपीट कर हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट ने नदबई में चार आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
नदबई के गांव मई में मारपीट कर हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय नदबई ने चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 10–10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया। यह फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीताराम मीना ने सुनाया।