चित्तौड़गढ़: नोबल स्कूल के पास बजरंग व्यायाम शाला का शिलान्यास सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया
श्री देवनारायण मंदिर परिसर, नोबल स्कूल के पास आज बजरंग व्यायाम शाला का शिलान्यास सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या तथा हर्षवर्धन सिंह रूद सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से व्यायामशाला का निर्माण कराया जाएगा।