भिंड नगर: बरुआ नगर में फूंका ट्रांसफार्मर बदला, दो दिन बाद बिजली बहाल, स्थानीय निवासियों ने डी विशाल उपाध्याय का जताया आभार
भिंड शहर के बरुआ नगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से डीपी (ट्रांसफार्मर) फुंक जाने के कारण विद्युत सप्लाई पूरी तरह बाधित रही, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए और क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई।समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग के डीई विशाल उपाध्याय से शिकायत की।