मढ़ौरा: मढ़ौरा के बहुआरापट्टी और रसूलपुर में लगेगा सहयोग शिविर
प्रखंड के बहुआरापट्टी व रसूलपुर में सभी तरह के कार्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को देने के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन 2 जुन यानि मंगलवार को लगाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार की दोपहर दो बजे बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अलावे सभी तरह की योजनाओ का लाभ दिया जाएगा ।