रॉबर्ट्सगंज: काशीराम आवास चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने पानी की सप्लाई न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
काशीराम आवास चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने पानी की सप्लाई न होने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया,इस दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद थे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव का कहना था कि पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई बंद है,आम जनता परेशान है, बिजली की भी जमकर कटौती हो रही है ऐसे में जिला प्रशासन समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।