रॉबर्ट्सगंज: तीन दिनों के बाद ओबरा डैम से कुदी युवती का मिला शव, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
तीन दिन के अथक प्रयास के बाद आखिरकार रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को श्रेया चौबे पुत्री चंद्रेश चौबे निवासी सेवा सदन डाला का शव बरामद करने में सफलता मिली । शव मिलते ही घर और कोहराम मच गया ।आपको बतादें कि किसी बात से नाराज होकर श्रेया स्कूटी चलाकर ओबरा डैम पहुंची थी और स्कूटी खड़ी कर पहले अपनी मां को मैसेज किया और फिर ओबरा डैम में कूद गई थी।