हुज़ूर: ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में कांग्रेस और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2024 भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा ने ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों को लेकर कांग्रेस पर जवाबी हमला बोला है। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निर्वाचन आयोग की पद्धति को बदनाम करने का आरोप लगाया है। और कहा कि निर्वाचन आयोग को स्वतः संज्ञान लेकर दिग्विजय सिंह के विरुद्ध FIR दर्ज करानी चाहिए। क्या कांग्रेस, कर्नाटक की सरकार को भंग करेगी? क्या मध्यप्रदेश में जीते सभी कांग्रेस विधायक अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे ?