हुज़ूर: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2024 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि भारत सरकार ने पूर्व में भी देश के कई महान हस्तियों को उनके योगदान और उपलब्धियों के आधार पर भारत रत्न से सम्मानित किया है।