हुज़ूर: भाजपा प्रवक्ता ब्रज गोपाल लोया ने भोपाल में कहा- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के प्रदर्शन को नहीं मिला किसी का समर्थन
Huzur, Bhopal | Jan 24, 2024 भोपाल में भाजपा प्रवक्ता ब्रज गोपाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस के मौन प्रदर्शन को लेकर कहा कि जीतू पटवारी के प्रदर्शन को किसी का सहारा नहीं मिला। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी उन्हें दरकिनार किया। जीतू पटवारी की कांग्रेस अकेली पड़ गई है।