बक्सर: दहेज हत्या मामले में पति को आजीवन एवं गोतिनीयों को 7 वर्षों का कठोर कारावास का बक्सर कोर्ट ने सुनाया फैसला
Buxar, Buxar | Apr 30, 2024 सिमरी थाना कांड संख्या 186/2023 में अभियुक्त संजय चौधरी, ग्याति देवी एवं पुष्पा देवी को न्यायालय ने दहेज हत्या के मामले में मंगलवार को सजा सुनाई है, न्यायालय ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही पचास हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है. वही दोनों गोतिनीयों को 7 –7 वर्षों के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है एवं 20-20 हजार रुपए का अर्थ दंड भी लगाया गया है