कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाए गए जमीन खरीद और कथित घोटाले के आरोपों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से आधिकारिक बयान किया जारी ,CMO ने आरोपों को पूरी तरह बताया निराधार,,,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए जमीन खरीद और कथित घोटाले के आरोपों पर अब मुख्यमंत्री कार्यालय यानी CMO की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। CMO ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार, तथ्यहीन और राजनीतिक साजिश बताया है।
CMO की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में जो आंकड़े और आरोप लगाए जा रहे हैं, वे जानबूझकर भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार की संपत्ति वर्ष 2023 के नामांकन शपथ-पत्र में पहले ही घोषित की जा चुकी है और उसमें किसी प्रकार की अनुचित वृद्धि या बदलाव नहीं हुआ है।
CMO ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के मुद्दों पर जनता को जवाब नहीं दे पाने की वजह से बौखला रही हैं,,,, Morena Breaking Dr Mohan Yadav Office of Dr. Mohan Yadav
Morena, Morena | Jun 24, 2026